Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

11 देशों में कोरोना वायरस के एक और नए स्ट्रेन (बी.1.525) का पता चला

 

 

ब्रिटेन और अमेरिका समेत 11 देशों में कोरोना वायरस के एक और नए स्ट्रेन (बी.1.525) का पता चला है। शोधकतार्ओं की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन, अमेरिका, नाइजीरिया, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम, स्पेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, घाना और जार्डन में इस नये स्ट्रेन के पाए जाने का खुलासा हुआ है।

डेनमार्क में इस तरह के सबसे अधिक 35 मामले सामने आए हैं जबकि ब्रिटेन में अब तक 33, नाइजीरिया में 12, अमेरिका में 10 और फ्रांस में पांच मामलों की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का यह नया स्ट्रेन दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में पाए गए स्ट्रेन जैसा मालूम पड़ता है जो एंटीबॉडी के लिए अधिक प्रतिरोधी हो सकता है। हालांकि भारत में अभी इस नए स्ट्रेन के केस सामने नहीं आए हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में पाए गए स्ट्रेन की दस्तक हो चुकी है।

यह भी पढें   नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 620 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप, विद्युत संरचना को भारी नुकसान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com