प्रधान न्यायाधीश शर्मा तथा नेपाल प्रहरी के आइजीपी कार्की के बीच मुलाकात
काठमांडू, आश्विन १४ – प्रधान न्यायाधीश मनोजकुमार शर्मा तथा नेपाल प्रहरी के आइजीपी दानबहादुर कार्की के बीच कल (मंगलवार) के अपराह्न ४ मुलाकात हुई । प्रधान न्यायाधीश शर्मा से मिलने के लिए आइजीपी के सर्वोच्च अदालत पहुचने की जानकारी स्रोत ने दी । यह मुलाकात लगभग पौने ५ बजे तक चली थी ।
स्रोत अनुसार रविवार की मध्यरात में सर्वोच्च अदालत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर जबरा को प्रहरी द्वारा गिरफ्तार किया गया था । इसी घटना के संदर्भ में जानकारी लेने के लिए प्रधान न्यायाधीश शर्मा नेआइजीपी को बुलाया था । हलांकि अभी भी यह बात खुलकर सामने नहीं आई है कि इस मुलाकात में क्या–क्या बातें हुई ।
इससे पहले सोमवार को सर्वोच्च अदालत की पूर्ण बैठक हुई थी , जिसमें पूर्व प्रधान न्यायाधीश जबरा की गिरफ्तारी की घटना को स्वेच्छाचारी बताया गया था । सर्वोच्च ने विज्ञप्ति ही निकालकर इस कदम का विरोध जताया है ।


