चिनियां खोप ‘भेरोसेल’ को भी आपत्तकालीन प्रयोग के लिए नेपाल ने दी अनुमती
काठमांडू, १८ फरवरी । कोरोना (कोभीड–१९) विरुद्ध चिन में निर्मित खोप भी अब नेपाल में प्रयोग में लाया जा रहा है । इसके लिए नेपाल ने अनुमती दी है । बेइजिङ इनस्टिच्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट कर्पोरेसन की ओर से उत्पादित कोरोना विरुद्ध की खोप ‘भेरोसेल’ को नेपाल में आपत्तकालीन प्रयोग के लिए अनुमती दी गई है ।
औषधि व्यवस्था विभाग स्रोत के अनुसार उक्त खोप को नेपाल ने १६ जनवरी २०२१ में ही प्रयोग के लिए अनुमती दी थी, लेकिन अनुमतीपत्र में विभाग के अधिकारी ने कल बुधबार अर्थात् १६ फरवरी में हस्ताक्षर किया है । स्मरणीय है, चीन की ओर से ५ लाख डोज खोप अनुदान में प्राप्त हो रहा है । आज के दिन दूसरे पड़ोसी देश भारत की ओर से अनुदान स्वरुप प्राप्त १० लाख डोज खोप नेपाल में प्रयोग किया जा रहा है ।

