प्रदेश नं. २ सरकार द्वारा दलित विकास समिति में पदाधिकारी नियुक्त, उपाध्यक्ष में रामप्रवेश बैठा
जनकपुरधाम, १८ फरवरी । प्रदेश नं. २ सरकार ने दलित विकास समिति में पदाधिकारी नियुक्त किया है । आज बिहिबार सम्पन्न प्रदेश मन्त्रिपरिषद् बैठक ने समिति उपाध्यक्ष रामप्रवेश बैठा के साथ अन्य ४ सदस्यों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है । नव नियुक्त ४ सदस्यों में सेवकी देवी दास, श्यामसुन्दर सरदार, राजकुमार दास तत्मा और सुनिता मरिक डोम हैं । उपाध्यक्ष बैठा सर्लाही के स्थायी निवासी हैं तो अन्य चार सदस्य क्रमशः सिरहा, सप्तरी, रौतहट और सिरहा के स्थायी निवासी हैं ।
समिति अध्यक्ष में सामाजिक विकास मन्त्री रहने की प्रावधान है । समिति में पदाधिकारी नियुक्ति संबंधी निर्णय होने के बाद सामाजिक विकास मन्त्री नवलकिशोर साह ने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारी दलित के ऊपर होनेवाला भेदभाव और हिंसा के विरुद्ध काम करेंगे ।

