स्कूल बस की ठोक्कर एक पैदल यात्रू की मौत
बुटवल, १८ फरवरी । रुपन्देही जिला तिलोतमा नगरपालिका–११ में स्कूल बस की ठोक्कर से एक पैदल यात्रु की मौत हो गई है । मरनेवाले व्यक्ति स्थानीय कुमारी चौक निवासी ३४ वर्षीय सुमन खौसिया है । मर्निङवाक के लिए निकल गए सुमन को नमूना माध्यमिक विद्यालय के लु१क ८२४ नम्बर की बस ने ठोक्कर दिया था ।
रुपन्देही पुलिस के अनुसार सुमन के साथ स्थानीय आरती थापा को भी बस ने ठोक्कर दिया था । घायल थापा को उपचार के लिए क्रिमसन अस्पताल भर्ती की गई है । बस के साथ चाल को पुलिस ने अपने नियन्त्रण में लिया है । पुलिस ने अनुमान किया है कि विपरित दिशा से आ रहे ट्रक की बदमासी के कारण यह दुर्घटना हुई है ।

