Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा के विवाद के कारण ही ओली जी वैशाख में चुनाव नहीं कर पाएंगेः महामन्त्री डॉ. कोइराला

 
डॉ. शशांक कोइराला, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री डॉ. शशांक कोइराला ने दावा किया है कि नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के विवाद के कारण ही प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली घोषित मिति वैशाख में चुनाव नहीं करा पाएंगे । त्रिभुवन विश्वविद्यालय में नेविसंघ द्वारा आयोजित १९ दिनों से जारी अनशन तथा विरोध कार्यक्रम को आइतबार सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता डा. कोइराला ने दावा किया है कि नेकपा विवाद के कारण ही चुनाव संभव नहीं है । उन्होंने कहा– ‘नेकपा विवाद के कारण ही किसी भी हालात में घोषित मिति वैशाख में चुनाव होनेवाला नहीं है । इसीलिए नेपाली कांग्रेस ने पार्टी महाधिवेशन के लिए भाद्र महीना को चयन किया है ।’
उन्होंने यह भी कहा कि संसद् बिघटन विरुद्ध संघर्ष आवश्यक है, लेकिन कम्युनिष्ट पार्टी से मिलकर संघर्ष नहीं हो सकता ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com