Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन ने इस साल भारत में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन का समर्थन किया, कहा मिलकर काम करेंगे

 

चीन ने इस साल भारत में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन का समर्थन किया है और कहा है कि वह उभरती अर्थव्यवस्था वाले पांच देशों के समूह को मजबूत करने के लिए नई दिल्ली के साथ मिलकर काम करेगा। भारत ने 2021 के लिए ब्रिक्स के अध्यक्ष का पद ग्रहण किया है और यह इस साल के सम्मेलन का आयोजन करने के लिए तैयार है।

ब्रिक्स के सदस्यों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 19 फरवरी को नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन स्थित ब्रिक्स सचिवालय में ब्रिक्स 2021 की वेबसाइट का उद्घाटन किया था। भारत द्वारा इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि बीजिंग नई दिल्ली में होने वाले सम्मेलन का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, ब्रिक्स उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों के आपसी सहयोग का माध्यम है और इसका वैश्विक असर है। हाल के वर्षो में इसने एकजुटता दिखाई है और व्यावहारिक रूप से सहयोग बढ़ाया है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 जून 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

ब्रिक्स अब अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक सकारात्मक, स्थिर और रचनात्मक ताकत है। चीन इस संगठन को बहुत महत्व देता है। वेनबिन ने कहा, हम संगठन के भीतर आपसी एकजुटता और सहयोग बढ़ाने के लिए रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम भारत और अन्य देशों के साथ संवाद और सहयोग बढ़ाने का समर्थन करते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed