Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हास्य कलाकार की आत्मकथा

 

नेपाल के परिवेश में ‘मह जोडी’ को कौन नहीं जनता। मदनकृष्ण श्रेष्ठ और हरिवंश आचार्य की यह हास्य जोडी देश-विदेश में अपने प्रहसनात्मक अभिनय के लिए प्रख्यात है।
हाल ही में हरिवंश आचार्य ने अपना आत्मवृत्तान्त ‘चीना हराएको मान्छे’ नामक पुस्तक र्सार्वजनिक की है। जिसकी ३ हजार प्रतियाँ विक हो चुकी हैं और १० हजार प्रतियां शीघ्र बाजार में आ रही हैं। प्रकाशित पुस्तक के बारे में हास्यजोडी के दूसरे महारथी मदनकृष्ण श्रेष्ठ ने आवश्यक प्रकाश डÞाला। स्रोताओं ने भी प्रश्नोत्तर में जमकर हिस्सा लिया।
वीपी कोइराला भारत-नेपाल प्रतिष्ठान और नेपाल-भारत पुस्तकालय के संयुक्त आयोजन में संचालित मासिक कन्भर्सर्ेे कार्यक्रम अर्न्तर्गत बोलते हुए आत्मवृतान्त ‘चीना हराएको मान्छे’ के रचयिता हरिवंश आचार्य ने बताया- उक्त पुस्तक विक्री से प्राप्त राशि में से ५ लाख रुपया ‘धुलिखेल स्थित मीरा आचार्य अनाथालय को प्रदान की गई है। स्मरणीय है, मीरा आचार्य हरिवंश आचार्य की दिवंगत धर्मपत्नी का नाम है, जिनकी स्मृति में मीरा आचार्य अनाथालय स्थापित की गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *