विप्लव समूह के जिला इन्चार्ज गिरफ्तार
गुल्मी, २६ फरवरी । प्रतिबंधित नेकपा (विप्लव समूह) से आवद्ध मुस्ताङ जिला इन्चार्ज पदम पुन को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । म्याग्दी पुलिस से प्राप्त सूचना अनुसार इन्चार्ज पुन को बिहिबार शाम म्याग्दी जिला मालिका गांवपालिका–२ से गिरफ्तारी में लिया गया है ।
पुलिस का आरोप है कि पुन राज्य विरुद्ध अपराध में संलग्न है । पुन के ऊपर एनसेल टावर में बम विस्फोट, निर्माण सामाग्री में आगजनी, चन्दा वसूली जैसे आरोप है ।

