स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नौ सौ का सेनिटाइजर पैतीस सौ में खरीद
स्वास्थ्य मन्त्रालय द्वारा मास्क सेनिटाइजर, क्लोरिनलगायत स्वास्थ्य सामग्री बाजार मूल्य से चार गुणा महँगा खरीदा गया है । बाजार में प्रति थान चार रुपया में पाया जाने वाला मास्क सात रुपया, ५ लिटर ८ सौ ५० से ९ सौ रुपय पडने वाला फ्लोरोना सेनिटाइजर ३ हजार ५ सौ, ५ से ७ सय रुपया पडने वाला क्लोरिन २ हजार ५ सौ रुपया में मन्त्रालय ने खरीदा है ।
बाजार में जो सहजता के साथ सट्ठता में मिलता है वही सामान गत माघ २२ में स्वास्थ्य सामग्री मन्त्रालय ने खरीदा है । मन्त्रालय ने माघ २२ में मुक्तिनाथ मेडिको फर्मा के साथ ३० हजार थान मास्क, २ हजार ५ सौ ग्लोब्स, ५ लिटर का ३५ जार सेनिटाइजर और ५ लिटर का ३० जार क्लोरिन खरीदा है । सप्लायर्स के अनुसार सामान का मूल्य उस समय यही था ।


