Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जल्दबाजी में कांग्रेस सरकार में सहभागी होनेवाली नहीं हैः सिंह

 
प्रकाशमान सिंह, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २६ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व महामन्त्री प्रकाशमान सिंह ने कहा है कि कांग्रेस जल्दबाजी में सरकार में सहभागी होनेवाली नहीं है । बिहिबार भक्तपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता सिंह ने ऐसा कहा है । नेता सिंह को मानना है कि जनता ने नेपाली कांग्रेस को ५ साल के लिए प्रतिपक्ष में रहने के लिए जनमत यिा है, उसको कदर करते हुए सरकार में सहभागी होना ठीक नहीं है ।
नेता सिंह ने यह भी कहा है कि सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) वैधानिक रुप में आज भी एक ही पार्टी है । ऐसी अवस्था में कांग्रेस सरकार में सहभागी होती है तो फंसने की संभावना है । उन्होंने कहा– ‘वर्तमान परिस्थिति में जल्दबाजी के साथ कांग्रेस को सरकार में सहभागी होना नहीं चाहिए । अगर कम्युनिष्ट पार्टी खूद अपने को सरकार संचालन के लिए असफल मानती है तो उसके बाद ही कांग्रेस को सोचना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *