Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार

 

ह्यूस्टन, एजेंसियां।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने जा रहा है। अगले हफ्ते उन्हें एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन के दौरान सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार  से सम्मानित किया जाएगा।  प्रधानमंत्री मोदी को ऊर्जा और पर्यावरण में स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सम्मान मिलेगा। विश्व का प्रमुख ऊर्जा सम्मेलन एक से पांच मार्च के बीच वर्चुअली आयोजित होगा। यह इसका 39 वां संस्करण होगा। पहली बार इसका पूरी तरह से वर्चुअल आयोजन होगा। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य भाषण भी देंगे। कार्यक्रम के आयोजक आइएचएस मार्किट ने इसकी जानकारी दी है।

यह भी पढें   नेपाल 2027-2029 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य निर्वाचित, हासिल किए सर्वाधिक वोट

सम्मेलन में प्रमुख वक्ताओं में जलवायु के लिए अमेरिकी विशेष राष्ट्रपति दूत जॉन केरी, बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष और ब्रेकथ्रू एनर्जी के संस्थापक बिल गेट्स और सऊदी अरामको के सीईओ अमीन नासर शामिल हैं। आइएचएस मार्किट के वाइस चेयरमैन और कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डेनियल येरगिन ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की भूमिका को लेकर भारत के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को देख रहे हैं। देश और दुनिया के ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए सतत विकास में भारत के नेतृत्व का विस्तार की प्रतिबद्धता के लिए उन्हें सेरावीक ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित करने को लेकर प्रसन्न हैं।

यह भी पढें   बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 2 हजार घर बनाएगा नेपाल रेडक्रॉस

डेनियल येरगिन ने आगे कहा कि भारत आर्थिक विकास, गरीबी कम करने और एक नए ऊर्जा भविष्य की दिशा में अपना रास्ता बनाने में वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण का केंद्र बनकर उभरा है। बता दें कि इस वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ऊर्जा उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी और नीति निर्माता समेत अन्य लोग शामिल होते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com