Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड और माधव समूह को प्रधानमन्त्री का पद मिलनेवाला नहीं हैः मन्त्री साह

 
प्रभु साह, फाईल तस्वीर

पर्सा, २७ फरवरी । शहरी विकास मन्त्री प्रभु साह ने दावा किया है कि षडयन्त्र और छल की राजनीति करनेवाले पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और माधव कुमार नेपाल को अब प्रधानमन्त्री का पद मिलनेवाला नहीं है । नेकपा ओली समूह द्वारा पर्सा जिला छिपरमाई गांवपालिका में आयोतिज कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
मन्त्री साह ने यह भी कहा है कि नेकपा पार्टी को ध्वस्त बनाने का काम प्रचण्ड और माधव समूह ने किया है । उन्होंने यह भी दावा किया है कि जो खाडल उन लोगों ने बनाया था, अब वे लोग वही गिरनेवाले हैं । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री साह ने कहा– ‘संसद् पुनस्र्थापना के बाद प्रचण्ड–माधव समूह सांसदों की खरीद–विक्री कर प्रधानमन्त्री बनने की ख्वाब देख रहे हैं । लेकिन अस्थिर राजनीति को बिजारोपण करनेवाले उन लोगों को सत्ता मिलनेवाला नहीं है ।’
मन्त्री साह ने यह भी कहा है कि वर्तमान प्रदेश नं. २ सरकार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है । उन्होंने कहा कि आज प्रदेश नं. २ सरकार में जो हैं, उन लोगों मधेशी जनता के नाम में वोट मांग कर सत्ता प्राप्त किया और सत्ता में जाकर कमिसन उठा रहे हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘कमिसन लेकर ही आज वे लोग ठेकेदार और कार्यकर्ता का भरण–पोषण कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *