Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत नासाज लिखा,‘मेडिकल कंडिशन. सर्जरी.. मैं लिख नहीं सकता,एबी।‘

 

अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों के लिए परेशान करने वाली खबर है। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए ये जानकारी दी है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और अब उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी।78 वर्षीय अभिनेता ने शनिवार को अपने ब्लॉग में लिखा कि ‘मेडिकल कंडिशन… सर्जरी… मैं लिख नहीं सकता, एबी।‘ अमिताभ ने इसके अलावा कोई जानकारी साझा नहीं की है।

यह भी पढें   रास्वपा द्वारा लिए गए चार निर्णय सार्वजनिक

अमिताभ बच्चन का ये ब्लॉग देखने के बाद उनके प्रशंसकों का परेशान होना जाहिर है। बिग बी सोशल मीडिया के जरिए अपनी छोटी सी छोटी बात भी साझा करते रहते हैं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि उनकी ये सर्जरी किस चीज की है और कब होगी। बहरहाल प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट कर लिखा- ‘कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। कुछ काटने पर सुधरने वाला है। जीवन काल का कल है ये, कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे’

यह भी पढें   हृदय और मस्तिष्क का संतुलित विकास ही शिक्षा की वास्तविक सार्थकता है : बिमल सरार्फ

बीते 15 फरवरी को अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे 52 साल हो गए। 15 फरवरी साल 1969 में अमिताभ बच्चन ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने मृणाल सेन की फिल्म भुवन शोम में एक वॉयस नैरेटर के तौर पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। महानायक की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ब्रह्मास्त्र, झुंड, चेहरे, मे-डे जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com