Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार के आर्थिक सहयोग से काठमाडौं में सेतोमच्छिन्द्रनाथ मन्दिर  पुनर्स्थापना कार्य शुरु

 

काठमान्डाै २८ फरवरी

नेपाल के लिए भारतीय राजदूत श्री विनयमोहन क्वात्रा, नेपाल सरकार राष्ट्रिय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के प्रमुखकार्यकारी अधिकृत तथा काठमाडौं  महानगरपालिका के मेयर ने सेतोमच्छिन्द्रनाथ मन्दिर के संरक्षण एवं पुर्स्थापना के काम करने के लिए आज संयुक्त रुप में भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।

उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रियपुनर्निर्माण प्राधिकरण के सचिव श्रीमणिराम गेलाल, वडा नं२५के अध्यक्ष श्री नीलकाजी शाक्य, काठमाडौं के उपमेयर श्री हरिप्रभाखड्गी, राष्ट्रियपुनर्निर्माणप्राधिकरण के कार्यकारी सदस्य श्रीचन्द्रबहादुरश्रेष्ठ, केन्द्रीय आयोजना कार्यान्वयन इकाई (भवन) के परियोजना निर्देशक श्री श्यामकिशोर सिंह, पुरातत्वविभाग के महानिर्देशक दामोदर गौतम, राष्ट्रियपुनर्निर्माण प्राधिकरण के सहसचिव श्रीगोपालप्रसाद अर्याल, पुरातत्व विभाग के प्रमुख कार्यकारी श्रीरामबहादुर कुँवर, हनुमान ढोका संग्रहालय के प्रमुखकार्यकारी श्रीसन्दीप खनाल, सेतोमच्छिन्द्रनाथ मन्दिर के उपभोक्ता समिति के सदस्य एवं स्थानीय सदस्य की सहभागिता थी।भारतीय राजदूतावास के पुनर्निर्माण तथा विकास विभाग के अधिकारी भी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे।

यह भी पढें   संविधान दिवस पर केपी शर्मा ओली का संदेश: संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान


साँस्कृतिक सम्पदा क्षेत्र के पुनर्निर्माण में भारत सरकार द्वारा प्रतिबद्धता के अनुसार ५.८अर्ब आर्थिक सहयोगअन्तर्गत पुनर्निर्माण के लिए  २८साँस्कृतिक सम्पदा में से यह पहली परियोजना है । ये सब २८साँस्कृतिक सम्पदा क्षेत्र नेपाल सरकार  द्वारा निर्धारित हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com