‘नेकपा’ नाम और ‘सूर्य’ चिन्ह हमारा है, कुछ ही दिनों में आयोग से घोषणा होनेवाला हैः प्रचण्ड
काठमांडू, १ मार्च । नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि ‘नेकपा’ नाम और ‘सूर्य’ चुनाव चिन्ह उनके समूह का ही है । उन्होंने दावा किया है कि कुछ ही दिनों में निर्वाचन आयोग से इसके संबंध में घोषणा होनेवाला है । अपने समूह निकट पेशागत महासंघ और नेपाल राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ बीच सम्पन्न एकता घोाषणा सभा को सोमबार सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘किसी को भी भ्रम में रहने की जरुरत नहीं है । नेकपा और सूर्य चुनाव चिन्ह हम लोगों का ही है । सिर्फ निर्वाचन आयोग से घोषणा होना बांकी है ।’ उन्होंने यह भी कहा है कि षडयन्त्र का दूसरा नाम केपी ओली है । प्रचण्ड को मानना है कि सर्वोच्च अदालत से संसद् पुनस्र्थापना होने के बाद एक मिनट के लिए भी ओली को सत्ता में रहने की नैतिक अधिकार नहीं है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि राजनीतिक स्थायित्व, आर्थिक समृद्धि और सामाजिक न्याय को दृष्टिगत करते हुए दो बड़े कम्युनिष्ट पार्टी के बीच एकता की गई थी । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन केपीशर्मा ओली के कारण हमारे कार्यदिशा में रुकावट पैदा हुई है । उनमें कोई भी इमानदारिता और निष्ठा नहीं है । पार्टी स्थायी समिति और केन्द्रीय कमिटी को अनदेखा कर उन्होंने गलती की है और सत्ता प्राप्ति के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं ।’

