Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड–माधव समूह की नयी रणनीति, कांग्रेस और जसपा के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

 

काठमांड, १ मार्च । नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह ने नयां रणनीति तय की है । प्राप्त सूचना अनुसार प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली विरुद्ध इससे पहले संसद् में पंजीकृत अविश्वास प्रस्ताव को वापस कर फिर नयां प्रस्ताव पेश करने की तैयारी प्रचण्ड–माधव समूह ने की है ।
प्रचण्ड–माधव समूह स्रोत के अनुसार इसके लिए प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस और जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के बीच विचार–विमर्श जारी है । कहा गया है कि संसद् बिघटन विरुद्ध सभी पार्टी एक थे, इसीलिए अब नयां अविश्वास प्रस्ताव पंजीकृत करने के लिए भी सभी राजनीतिक पार्टी के बीच सहमति होने की संभावना है ।
स्मरणीय है, राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी द्वारा आगामी फाल्गुन २३ गते अपरान्ह ४ बजे के लिए संसद् बैठक तय हो चुका है । उक्त दिन से ही नयां सरकार गठन की प्रक्रिया शुरु होनेवाली है । इसके लिए वर्तमान प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली विरुद्ध संसद् में अविश्वास प्रस्ताव पेश कर उसको बहुमत से पारित करवाना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *