Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘एलिफेंट्स् इंद द फॉग’की पूरी टीम का काठमांडू में भव्य स्वागत

 

काठमांडू, जेठ ११ – कांस में जूरी प्राइज जीतकर लौटे फिल्मकर्मियों का चलचित्र विकास बोर्ड ने भव्य स्वागत किया है । ‘एलिफेंट्स् इंद द फॉग’के निर्देशक अविनाश विक्रम शाह, निर्माता अनुप पौडेल और कलाकार पुष्पा थिङ लामा को सोमवार की सुबह त्रिभुवन विमानस्थल में खादा और माला लगाकर स्वागत किया  गया। उन सभी का स्वागत सूचना तथा संचारमंत्री विक्रम तिमल्सिना ने किया । उन सभी का स्वागत गाजे बाजे के साथ किया गया ।
बोर्ड ने ‘एलिफेंट्स् इंद द फॉग’के जीत को नेपाली चलचित्र के अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा में ऐतिहासिक उपलब्धि कहते हुए इस कार्यक्रम का आयोजना किया है । बोर्ड ने विमानस्थल में ही पत्रकार सम्मलेन का आयोजन किया और वहीं निर्माण टीम को बधाई दी । बोर्ड ने उन सभी को २ लाख ५० हजार रुपये देने का निर्णय भी किया है । मंत्री तिमल्सिना ने कहा कि ‘इससे ज्यादा सरकार और क्या निर्णय कर सकती है । इसके बारे में बैठकर निर्णय किया जा सकता है ।’ धन्यवाद एलिफेंट्स् इंद फॉग, इस उपलब्धि के लिए । ये राष्ट्र को पहचान दिलाने के लिए बहुत बड़ा काम है । इसने राष्ट्र के नाम को बहुत उ,पर ला दिया है । ’
निर्देशक शाह ने भी कहा है कि ‘मुझे बहुत खुशी हो रही है । इस तरह का स्वागत और स्नेह कभी नहीं पाया था । मैं बहुत खुश हूँ । बहुत ज्यादा उत्साहित भी हूँ । ’
इस फिल्म ने ७९ वें कांस का ‘अन सर्टेन रिगार्ड’के लिए जूरी प्राइज जीता है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 1 अगस्त 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com