कांग्रेस नेता धनराज की पूर्व पत्नी ज्योति को अदालत में पेश होने का आदेश
काठमांडू, जेठ ११ – मितेरी सहकारी संस्था के रकम गबन प्रकरण में शामिल ज्योती गुरुङ को ललितपुर जिला अदालत ने २१ दिनों के भीतर सबुत प्रमाण सहित प्रतिउत्तर के साथ पेश होने का आदेश दिया है । स्याङ्जा के अर्जुनचौपारी गाँवपालिका २ लामडाँडा स्थायी निवासी हाल ललितपुर महानगरपालि के १४ थसिखेल ४८ वर्षीया ज्योती कांग्रेस नेता धनराज गुरुङ की पूर्व पत्नी हैं । अदालत के सूचना में उन्हें ’धनराज गुरुङ की पत्नी’ के रूप में वर्णित किया है, जिससे उनकी तीन पीढि़यों का विवरण सामने आता है।
सूचना अनुसार बोधविक्रम थापा ने ज्योति विरुद्ध लेनदेन का मुद्दा दर्ज किया था । अदालत द्वारा दिए गए इस लिखित सूचना अनुसार २१ दिनों के भीतर उन्हें सारे सबूत तथा प्रमाण सहित पेश होने के लिए कहा गया है ।
सूचना में यह भी कहा गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के बाद भी उपस्थित नहीं होती हैं तो मामले का फैसला कानून के अनुसार किया जाएगा और बाद में कोई और शिकायत दर्ज नहीं की जाएगी ।
ब्रिटिश और भारतीय सेनाओं में सेवा दे चुके पूर्व सैनिकों ने संयुक्त रूप से ललितपुर महानगरपालिका–५ महालक्ष्मी में एक कार्यालय के साथ मितेरी सहकारी संस्था की स्थापना की थी ।
सहकारी के साढेÞ १२ करोड़ रुपये गबन किए गए हैं । सहकारी के सचिव बोधबिक्रम थापा ने गत रविवार महाप्रबन्धक ज्योति गुरुङ सहित ५ लोगों के विरुद्ध प्रहरी के केन्द्रीय अनुसन्धान ब्यूरो (सीआईबी) में शिकायत दर्ज की थी ।
गबन का आरोप ज्योति पर लगाया गया है, जो की नेपाली कांग्रेस के पूर्व उपसभापति धनराज गुरुङ की पूर्वपत्नी हैं । धनराज और ज्योति का विवाह २०५१ साल में हुआ था । धनराज के अनुसार इस सहकारी में वें स्वयं साधारण सदस्य थे, और ज्योति वही काम करती थी ।

