Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

हंसराज कॉलेज द्वारा साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के जन्मशताब्दी वर्ष उपलक्ष्य पर संगोष्ठी आयोजित

 

(हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो)4 मार्च, 2021:दिल्ली विश्विद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज द्वारा सुप्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रमा के सान्निध्य में संपन्न हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रमा एवं प्राध्यापक डॉ. मनीष के संपादन में बहुप्रतीक्षित पुस्तक शताब्दी साहित्यकार मूल्यांकन श्रृंखला की पहली कड़ी के रूप में फणीश्वरनाथ रेणु का विमोचन रहा। इस कार्यक्रम में बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में राज्यसभा सांसद श्री सुशील मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। श्री मोदी ने रेणु जी के साथ बिताए हुए पुराने दिनों की याद श्रोताओं के साथ साझा की।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़– १,२९० लोगों के शव बरामद, ४,७९८लोग लापता

प्रख्यात समाजशास्त्री प्रो. आनंद कुमार ने रेणु की रचनाओं में मौजूद तत्कालीन समाज एवं वर्तमान भारतीय समाज को व्याख्यायित किया। आयोजन में बतौर विशिष्ट अतिथि भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे श्री संजय पासवान जी ने रेणु के साहित्यिक अवदान पर चर्चा की। बतौर वक्ता प्रो. जितेंद्र श्रीवास्तव एवं डॉ. राजीव रंजन गिरि ने रेणु के साहित्यिक, राजनीतिक एवं सामाजिक अवदान पर चर्चा की। महाविद्यालय के ही प्राध्यापक डॉ. मनीष ने रेणु के जीवन के कई अनछुए पहलुओं को श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभांशु ओझा ने कुशलतापूर्वक किया। औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. महेंद्र प्रजापति ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com