Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जंगलों में लगातार लग रही आग चिंता का विषय

 

जंगलों में लगातार लग रही आग के लिए कोई विशेष कदम ऊठाये सरकार

राज शर्मा । जंगल हमारी वन संपदा व धरोहर है ! कहने को हम सब कहते है कि जंगल है तो जीवन है, लेकिन वर्तमान समय को देखकर यह नहीं लग रहा है! क्योंकि वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों आग के शिकार हो रहे है । जिससे हमारे जंगल लगातार समाप्ति की ओर बढ़ रहे है । जिसको देखकर लग रहा है कि शायद भविष्य में जंगल ही नहीं बच पाएंगे । लगातार आग के बढते खतरे को देखकर हमारे पानी के स्त्रोत सूखने की कगार पर है। हमारी वन संपदा को नुकसान हो रहा है । धीरे धीरे हमारे जंगल नष्ट हो रहे है। पर्यावरण को लगातार नुकसान हो रहा है । जीव जन्तु व हमारे मित्र जीव लगभग समाप्त हो रहे है। जो हमारे व पर्यावरण लिए घातक सिद्ध हो सकते है ।
जंगलों में लगातार आग लगने के लिए हम स्वयं जिम्मेदार है । सरकार व प्रशासन को जब इसके बारे में अवगत कराया जाता है, तो वह सिवाय आश्वासन कुछ नहीं देते है। जंगलों में आग लगाना हमारे लिए एक शर्मनाक घटना है व पर्यावरण के साथ साथ हमारा बहुत बड़ा नुकसान है । आग से निकलने वाले धुएँ से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है ।
मैं प्रदेश सरकार में वन व मुख्यमंत्री जी से निवेदन करता हूँ कि जंगलों में लगातार बढ़ रही आग के खतरे खिलाफ कोई विशेष कानून का प्रावधान करें जिसमें सजा व जुर्माने का प्रावधान हो। ताकि हमारी वन संपदा को नुकसान होने से भविष्य के लिए बचाया जा सके और साथ साथ मित्र जीवों को भी बचाया जा सके जो कि हमारे लिए वरदान साबित है ।

राज शर्मा (संस्कृति संरक्षक)
आनी कुल्लू हिमाचल प्रदेश
sraj74853@gmail.com

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *