डब्लूकेएफ कराटे-1 प्रीमियर लीग में भारत से अनिकेत और दीपिका जोहर दिखाएँगे

नई दिल्ली: 11मार्च: 2021: (एस.एस.डोगरा) करोनाकाल के बाद कराटे की लोकप्रिय वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (WKF) कराटे-1 प्रीमियर लीग इस्तांबुल, टर्की में 12 मार्च से 14 मार्च तक खेली जाएगी. इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड कराटे फेडरेशन द्वारा किया जा रहा है. इस लीग में बहात्तर (72) देशों के विश्वभर से टॉप 600 पंजीकृत खिलाडी हिस्सा ले रहे हैं. गौरतलब है कि अनिकेत गुप्ता पुरुष निजि काता ओपन श्रेणी में तथा दीपिका धीमान 55 किलोग्राम कुमिते श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. संयोगवश अनिकेत गुप्ता, पुरे दक्षिण एशिया से एकमात्र पुरुष खिलाड़ी हैं जो इस वैश्विक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. इस बाबत दोनों ही खिलाडियों के आयकर विभाग अधिकारी ने उक्त जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्हें अपने खिलाडियों पर पूरा भरोसा है कि वे डब्लूकेएफ कराटे-1 प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन कर भारत का नाम अवश्य रोशन करेंगे.


