Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१११वा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मायादेवी च्यारीटेबल द्धारा व्हीलचेयर,नगद रकम सहयोग

 

हिमालिनी संवाददाता रूपंदेही । रूपंदेही जिल्ला भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका वड़ा नंबर ६ स्थित एक विद्यालय के प्रांगण में १११ वां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर मायादेवी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा महिलाओ को फूल माला पहनाकर कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामना के साथ कोरोनो महामारी के समय में महत्व पूर्ण भुमका निभाने वाली महिला श्री शारदा मल्ल पत्रकार ,

श्री शान्ता कंडेल राष्ट्रसेवक कर्मचारी ,डा. शकुन्तला गुप्ता मे.सु. भिम अस्पताल ,डा. लुना अर्याल, संचालक UCMS , सिद्धार्थ उद्योग बाणिज्य सदस्य संघ श्री रचना छेत्री लगायत सम्पूर्ण को प्रसंशा पत्र देकर स्वागत एवं महिला दिवस की हार्दिक शुभकामना दिया ।उक्त कार्यक्रम बीच २ व्हीलचेयर एवं ९और१० के विद्यार्थियों को शैक्षिक सामाग्री तथा ३ असहाय परिवार को १ महीने का राशन और नगद रकम सहयोग किया गया ।कार्यकम में वीरेंद्रनाथ श्रीवास्तव सिनपा. वड़ा नंबर ६ अध्यक्ष, सिनपा.वड़ा नम्बर ४ के पूर्व वड़ा अध्यक्ष मिलन बस्नेत, समाजसेवी कुमार के. सी, श्रवण पाण्डेय, लायंस क्लब ऑफ सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, महेन्द्र गुप्ता(प्रशांत), विनोद खरेल, जनता समाजवादी पार्टी के नगर इंचार्ज एवं मोबाइल व्यवसाई संघ के जिला अध्यक्ष बी.एन. गुप्ता उर्फ बैजनाथ,श्रीमेउडिहवा आधारभूत विद्यालय के ब्यवस्थापन समिती अध्यक्ष गजेन्द्र कोहार, महात्मा गौतम बुद्ध विद्यालय व्यवस्थापन के इस्लाम अली ,कन्हैया प्रसाद ,विभिन्न विद्यालय के शिक्षिका, महिला प्रहरी ,ट्रैफिक प्रहरी ,पिपरहीया चौकी इंचार्ज जी.बी. रोका , पत्रकार राधेश्याम विश्वकर्मा,रविंद्र प्रताप गुप्ता,शंकर पाण्डेय,महेश गुप्ता लगायात सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे।कार्यक्रम फाउंडेशन कार्यकारी निर्देशक अनिता रौनियार की अध्यक्षता एवं फाउंडेशन अध्यक्ष रवि कुमार रौनियार के संचालन में संपन्न हुआ ।

यह भी पढें   बैंकक के पब में लगी आग, २७ की मृत्यु, ६३ लोग घायल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *