Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बृद्ध दम्पति का सकुसल बरामदगी को ले सप्तरी का प्रशासकीय अधिकृत को ज्ञापन पत्र

 

माला मिश्रा बिराटनगर । सीमावर्ती महोत्तरी के सहोडवा से अपहृत बृद्ध दम्पति मुसाफिर झा व पत्नी गीता देवी का स्थिति सार्वजनिक करने आदि मांग को ले सीमावर्ती जिला मुख्यालयों में गृहमंत्री के नाम का ज्ञापन पत्र सौपने का अभियान शुरू हो गया है ।  सप्तरी का जिला मुख्यालय राजविराज में भी मैथिल ब्राह्मण महासभा का अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र और ब्राह्मण सेवा समाज का अध्यक्ष बिबेकनन्द मिश्र संयुक्त नेतृत्व में सप्तरी का प्रशासकीय अधिकृत किशोर राम को गृह मंत्री के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा ।
ज्ञापन सौंपने आए शिष्टमंडल के सदस्यों ने बताया 25 दिन से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी बृद्ध दम्पति का अवस्था अज्ञात रहने से लोगो मे आक्रोश व्याप्त है । परिवार जनों में भय का माहौल है । हमलोग सीआइबी जांच में तेजी लाने तथा अपहरण कांड में संलिप्त अपराधियों को कड़ी से कड़ी करवाई की मांग करते है । कहा जल्द से जल्द बृद्ध दम्पति का सकुशल बरामदगी नही होती है तो आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ब्राह्मण महासभा केंद्रीय कमिटी के गाइडलाइन अनुरूप अन्य आन्दोलत शुरू किया जाएगा ।

यह भी पढें   मोदी और शी ने पुतिन से रूस–यूक्रेन युद्ध रोकने का रखा प्रस्ताव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com