Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि

 

 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले इमरान खान कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद खुद को घर में ही पृथक कर लिया।

इमरान खान ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले चरण में गुरुवार को कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था।पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, नियमन एवं संयोजन को लेकर प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार डॉक्टर सुल्तान ने ट्विटर पर खान के संक्रमित होने की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट किया, ”प्रधानमंत्री इमरान खान कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं और उन्होंने अपने आवास पर खुद को पृथक कर लिया है।” खान के प्रवक्ता डॉक्टर शहबाज गिल ने कहा कि प्रधानमंत्री को हल्का बुखार और खांसी है।

यह भी पढें   वैचारिक विरासत, बदलता नेपाल और पुनर्जीवन की चुनौती : श्वेता दीप्ति

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, नियमन तथा संयोजन मंत्रालय ने खान के टीका लगवाए जाने पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लेने के दो से तीन सप्ताह बाद एंटीबॉडी विकसित होती है। मंत्रालय ने ट्वीट किया, ”प्रधानमंत्री इमरान खान जिस समय वायरस की चपेट में आए. तब तक उनपर टीकाकरण का पूरी तरह असर नहीं हुआ था। उन्होंने महज दो दिन पहले टीके की पहली खुराक ली है। दो दिन एएनवाई टीके के प्रभावी होने के हिसाब से बहुत कम समय है।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com