Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पञ्चाङ्ग- आपका दिन मंगलमय हो🙏 आचार्य राधाकान्त शास्त्री

 

आज का पञ्चाङ्ग—-
आज का अंग्रेजी *दिनांक:–* 22.03.2021
शुभसंवत् :—2077(प्रमादी)
शके:—1942
सौम्ययन याम्यगोल:
ऋतु:—वसन्त
माह:—फाल्गुन
पक्ष:—शुक्ल पक्ष
तिथि:—नवमी तिथि
दिन:—सोमवार
नक्षत्र :—आद्रा नक्षत्र संध्या 05:16 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र
योग:—सौभाग्य
करण:—कौलव
सूर्योदय :—प्रातः 05:59
सूर्यास्त : संध्या 06:01
सूर्य :—मीन राशि में
चंद्रमा :—मिथुन राशि में
*आज का राहूकाल* प्रातः:—07:30 बजे से प्रातः:—09:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—* दोपहर 11:36 से दोपहर 12:24 तक
*(नोट:—* कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।

आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व *खास:—* आज आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करने से आंख की समस्या नहीं होता।

*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है, धन एकत्रित करने के प्रयास सफल रहेंगे। वैभवशाली वस्तुओं पर धन खर्च होने की संभावना बन रही है। अहंकार से बचना अच्छा रहेगा। तात्कालिक प्रतिक्रिया देने से बचें। कमाई अच्छी होगी।

यह भी पढें   अर्थव्यवस्था में सुशुप्त मंदी के संकेत: शेयर बाजार की गिरावट सिर्फ 'करेक्शन' या बड़े संकट की आहट ?

🐂वृष
वृष राशि के जातकों को उच्चाधिकारियों से कामकाज के तरीकों को अच्छी तरह से समझ कर ही आगे बढ़ना चाहिए। स्पष्टता के अभाव में गलतियों की आशंका बन रही है है, उत्तेजना अधिक रहेगी। कमाई के लिए दिन अच्छा है। सरकारी सेवाओं से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ होगा।

👫🏻मिथुन
मिथुन राशि के जातकों विदेशी स्रोतों से आय होने की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारी विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। भागदौड़ के बिना ही काम पूरे होते जाएंगे। समय अनुकूल है, कमाए हुए धन को व्यापार विस्तार के लिए निवेश करेंगे।

🦀कर्क
कर्क राशि के जातकों का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा। जिसकी वजह से कामकाज में अपेक्षित सफलता प्राप्त होना मुश्किल होगा। शेयर, सट्टा आदि में निवेश से बचना चाहिए। हानि होने की आशंका बन रही है। व्यापारियों को धन लाभ होगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है।

🐅सिंह
सिंह राशि के जातकों को कामकाज के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसके दूरगामी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अहंकार से आज आपको बचना चाहिए। प्रोडक्शन से जुड़े हुए जातकों के लिए शुभ दिन है। धन का निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापारीगण व्यवसायिक खरीदारी करेंगे।

यह भी पढें   रास्वपा के निर्वाचित केन्द्रीय सदस्य एवं पदाधिकारी आज लेंगे शपथ

👰🏼कन्या
कन्या राशि के जातकों को साझेदारी संबंधित कार्यों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। यात्रा का प्लान सोच समझकर बनाएं। मुश्किलें आने की आशंका बन रही है। अधिकारियों के साथ वाद-विवाद की स्थितियां ना पैदा हों, इस बात का ध्यान रखें। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। ब्रांडेड वस्तुओं की खरीद पर धन खर्च होगा।

⚖️तुला
तुला राशि के जातकों को व्यावसायिक सफलता दिलाने वाला दिन है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। विपरीत परिस्थितियों को बेहतर तरीके से मैनेज करने की वजह से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सरकारी काम से जुड़े हुए जातकों को विशेष लाभ होगा‌। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा जगह अपना बायोडाटा भेजने से लाभ होगा।

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि की जातक व्यवसायिक ठोस निर्णय लेंगे और तुरंत ही अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी। साझेदारी वाले संबंध मजबूत होंगे और सामंजस्य बना पाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

🏹धनु
धनु राशि के जातकों का कामकाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा। सभी चैलेंज का सामना हिम्मत के साथ करेंगे। आर्थिक असंतुष्टि रहेगी। कमाई तो होगी, परंतु खर्चे भी उसके अनुरूप हो जाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अनुभवी लोगों से प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढें   अश्लील क्रियाकलाप में संलग्न विदेशी महिलाओं को प्रहरी ने किया गिरफ्तार

🐊मकर
मकर राशि के जातकों के कामकाज में मुश्किलें आएंगी। कामकाज के तरीकों में बदलाव करने की जरूरत रहेगी। आर्थिक रूप से अपेक्षित धन लाभ ना मिलने से चिंतित रहेंगे। यात्रा की संभावना बन रही है, अगर संभव हो तो इस समय यात्रा को टाल दें, क्योंकि आपके काम बनने में अड़चन आ सकती हैं।

🍯कुंभ
कुंभ राशि के जातकों में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने जज्बा रहेगा। जोखिम पूर्ण कार्यों में अपनी सूझबूझ से सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। पार्टनरशिप का कार्य करने वाले जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है। व्यर्थ खींचातानी हो सकती है। आर्थिक लिहाज से कम में ही संतोष करना पड़ेगा। कुछ जरूरी खर्चे सामने आ सकते हैं।

🐟मीन
मीन राशि के जातकों को अपने प्रयत्नों के अनुरूप सफलता न मिलने का मलाल रहेगा। अहंकार से आज आपको बचना चाहिए। व्यर्थ वाद-विवाद हो सकता है। स्वकेंद्रित दृष्टिकोण आप की छवि खराब कर सकता है। धन संबंधित मामलों में समय सामान्य है।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

आलेख:—
*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *