प्रचण्ड की राजनीति लज्जास्पदः थापा

काठमांडू, २२ मार्च । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा है कि माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की राजनीति लज्जास्पद है । सामाजिक संजाल ट्वीटर में लिखते हुए अध्यक्ष थापा ने कहा है– ‘प्रचण्ड दो–दो बार प्रधानमन्त्री हो चुके हैं, ऐसे व्यक्ति प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के ऊपर आरोप लगाते हैं कि ओली जी वर्षों से विदेशियों से पालित–पोषित एजेंट हैं । ऐसी गम्भीर आरोप लगाकर भी वह अपने पार्टी की ओर से सरकार को दी गई समर्थन कायम रख रहे हैं । लज्जास्पद राजनीति !’

