होली कार्यक्रम आयोजन करनेवालों को गिरफ्तार करने की तैयारी, काठमांडू में ५ हजार पुलिस परिचालित

काठमांडू, २६ मार्च । पिछले दिन कोरोना वायरस (कोभीड–१९) संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, इसी तथ्य को दृष्टिगत करते हुए नेपाल सरकार ने कहा है कि सार्वजनिक रुप में कहीं भी होली कार्यक्रम आयोजन ना करें । अगर सरकारी निर्देशन को अवज्ञा कर होली कार्यक्रम आयोजन किया जाता है तो उन लोगों को गिरफ्तार करने की तैयारी स्थानीय प्रशासन ने की है ।
गृह मन्त्रालय स्रोत के अनुसार सार्वजनिक रुप में होली कार्यक्रम एवं कन्सर्ट आयोजन करनेवालों को गिरफ्तार करने के लिए गृह मन्त्रालय ने स्थानीय प्रशासन (जिला प्रशासन कार्यालय) को निर्देशन दिया है । अगर होली के नाम में कोई भी व्यक्ति सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों में भीड़ जमा करते हैं तो उन लोगों को भी नियन्त्रण में लेने के लिए कहा गया है ।
इसीतरह होली के नाम में होनेवाले संभावित भीड़ को नियन्त्रण करने के लिए काठमांडू उपत्यका में ५ हजार की संख्या में सादा पोशाक में पुलिस परिचालित की गई है । सार्वजनिक रुप में होनेवाला होली कार्यक्रम और भीड़ को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने माइकिङ भी शुरु की है ।
स्मरणीय है, चैत्र १५ गते काठमांडू सहित पहाडी क्षेत्र में और चैत्र १६ गते तराई के जिलों में होली मनाया जा रहा है ।

