Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेशम चौधरी से मिलने के लिए एमाले नेता बस्नेत पहुँच गए डिल्ली बाजार कारागार

 

काठमांडू, २६ मार्च । निलंबित सांसद् रेशम चौधरी से मिलने के लिए नेकपा एमाले के सांसद् तथा पूर्व मन्त्री महेश बस्नेत डिल्ली बाजार कारागार पहुँच गए हैं । वि.सं. २०७२ साल भाद्र ७ गते कैलाली स्थित टिकापुर में हुए हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी चौधरी को जेल से छुटाने के लिए पिछली बार राजनीतिक वृत्त में बहस जारी है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के लिए ‘राइट–हाण्ड’ मानेजानेवाले एमाले सांसद् बस्नेत चौधरी से मिलने के लिए शुक्रबार डिल्ली बजारा पहुँचे हैं ।
सर्वोच्च अदालत से संसद् पुनस्र्थापना होने के बाद प्रधानमन्त्री ओली अपने ही सरकार को पुनः निरन्तरता देने की कोशीश में हैं । इसके लिए प्रधानमन्त्री ओली राष्ट्रीय जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) से समर्थन प्राप्त करना चाहते हैं । इसके लिए चौधरी को जेल से छुटाउने के लिए ओली सकारात्मक दिखाई दे रहे हैं । इधर चौधरी आबद्ध जसपा ने भी चौधरी को जेल से रहाई, मधेश–थारुहट आन्दोलन के अन्य बंदियों की रिहाई, संविधान संशोधन जैसे मुद्दा को उठाया है ।
जसपा द्वारा उठाया गया मुद्दा को सम्बोधन और सरकार में सहभागिता संबंधी विषयों को लेकर दोनों पार्टी के बीच विचार–विमर्श भी जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *