Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

म्यांमार : सैन्य तख्तापलट के खिलाफ शुरू विरोध प्रदर्शनों में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत

 

यंगून, एजेंसी।

 

म्यांमार के सुरक्षा बलों ने तख्तापलट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर शुक्रवार को फिर फायरिंग की। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस दक्षिण पूर्व एशियाई देश में गत एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ शुरू विरोध प्रदर्शनों में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
इस बीच, व‌र्ल्ड बैंक ने म्यांमार को आगाह किया कि अशांति के चलते इस देश की अर्थव्यवस्था में दस फीसद की गिरावट आ सकती है। चश्मदीदों के अनुसार, दक्षिण म्यांमार के मएक शहर में सुरक्षा बलों ने काला झंडा दिखा रहे प्रदर्शनकारियों पर गोलियां बरसाई। सिर में गोलियां लगने से दो लोगों की मौत हुई।
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘हम घटनास्थल से तीसरे शव को उठा नहीं पाए, क्योंकि वहां बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। फायरिंग में कई लोग घायल भी हुए हैं।’

यह भी पढें   राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल के सह-महासचिव कौशलेन्द्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शनों में अब तक 320 लोगों की गई जान

इधर, प्रदर्शनकारियों एक समूह ने बताया कि गुरुवार रात भी नौ लोगों की जान गई थी। गत एक फरवरी से अब तक कुल 320 लोगों की मौत हुई है।सेना गत एक फरवरी को नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की सरकार का तख्तापलट कर सत्ता पर काबिज हो गई। तभी से अपदस्थ सर्वोच्च नेता आंग सान सू की सहित कई शीर्ष नेता हिरासत में हैं। सेना ने आंग सान पर रिश्वत लेने और अवैध रूप से संचार उपकरण आयात करने के आरोप लगाए हैं।

यह भी पढें   भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ के मृतकों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com