Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज है अर्थ आवर डे, आखिर क्यों मनाया जाता है यह ?

 

Earth Hour – Turn Off Your Lights For One Hour | RitiRiwaz

हर साल मार्च महीने के अंतिम शनिवार को रात 8:30 बजे दुनिया भर में लाखों लोग एक घंटे के लिए लाइटें बंद करके धरती की बेहतरी के लिए एकजुट होते हैं। इस दिन को दुनियाभर में अर्थ-ऑवर डे के नाम से जाना जाता है। इस बार अर्थ-ऑवर डे (Earth Hour Day) 27 मार्च को पड़ रहा है। इस मौके पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में लोग रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक अपने घरों की लाइटें स्विच ऑफ करके ऊर्जा की बचत कर धरती को सुरक्षित रखने के लिए एकजुटता का संदेश देंगे।

यह भी पढें   भारत-नेपाल क्रिकेट मैत्री को नई उड़ान: भारतीय दूतावास के एम्बेसडर क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, नेपाली महिला अंडर-19 खिलाड़ियों को मिला विशेष प्रोत्साहन

ऐसे हुई थी शुरुआत

अर्थ आवर डे की शुरुआत वन्यजीव एवं पर्यावरण संगठन ‘वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (World Wide Fund for Nature, WWF) ने साल 2007 में की थी। साल 2007 में 31 मार्च को पहली बार अर्थ आवर डे (Earth Hour Day) मनाया गया था। पहली बार इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हुआ था। इसमें लोगों से 60 मिनट के लिए सभी लाइटें स्विच ऑफ करने की गुजारिश की गई थी। धीरे-धीरे इसे दुनियाभर में मनाया जाने लगा।

यह है मकसद

अर्थ आवर डे (Earth Hour Day) वर्ल्ड वाइड फंड (World Wide Fund for Nature, WWF) का एक अभियान है जिसका मकसद ऊर्जा की बचत और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करना है। वर्ल्ड वाइड फंड का उद्देश्य प्रकृति को होने वाले नुकसान को रोकना और इंसान के भविष्य को बेहतर बनाना है।

यह भी पढें   मन्त्री फेरबदल की अटकलों के बीच राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के पदाधिकारियों में किसकी चर्चा ?

ग्‍लोबल वर्मिंग के खिलाफ कारगर हथियार

आज अर्थ आवर डे (Earth Hour Day) एक आंदोलन बन चुका है। पर्यावरण विशेषज्ञों कहना है कि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (World Wide Fund for Nature, WWF) के इस वैश्विक अभियान की मदद से जलवायु परिवर्तन और ग्‍लोबल वर्मिंग जैसी समस्‍या से लड़ने में मदद मिलेगी। ऐसे में इसे एक दिन नहीं वरन हर दिन मनाना चाहिए।

इन एतिहासिक इमारतों पर बंद की जाती हैं लाइटें

Earth Hour Day: Why you should turn off all electricity tonight at 8.30pm |  MaStyle Care

पेरिस स्थित एफिल टॉवर, न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, दुबई का बुर्ज खलीफा और एथेंस में एक्रोपोलिस उन 24 वैश्विक स्थलों में से हैं जो लगभग हर साल अर्थ आवर में हिस्सा लेते हैं। भारत में अर्थ ऑवर के दौरान राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और इंडिया गेट समेत कई एतिहासिक इमारतों में लाइटें बंद की जाती रही हैं। बीएसईएस नई दिल्ली में अपने 400 से ज्‍यादा कार्यालयों में अर्थ ऑवर के दौरान गैर जरूरी लाइटें बंद रखेगी।आ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *