Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के सलामी बल्लेबाज कुशल भुरतेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

 

नेपाल के सलामी बल्लेबाज कुशल भुरतेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा धमाका करते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। कुशल अब टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपनी तीन पारियों में लगातार तीन अर्धशतक जड़े हैं। कुशल भुरतेल ने सोमवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ 46 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली।

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट को शुरू हुए 16 साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अभी तक डेब्यू के बाद अपनी पहली तीन पारियों में तीन बार 50 या इससे ज्यादा रन बनाने में कामयाब नहीं हुआ है। बता दें कि नीदरलैंड्स के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी से पहले भुरतेल ने मलेशिया के खिलाफ 41 गेंदों में 61 रन और नीदरलैंड्स के खिलाफ 46 गेंदों में 62 रन बनाए थे। उन्होंने यह कारनामा बजाज पल्सर ट्री नेशन टूर्नामेंट में किया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

उनकी पारी का अंत 15वें ओवर में विवियन किंग्मा ने किया। भुरतेल ने इसी सीरीज के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। इस फिफ्टी के साथ भुरतेल नेपाल की तरफ से सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। टी-20 फॉर्मेट में उनसे ज्यादा 5 अर्धशतक पारस खड़का ने लगाए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *