Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना वैक्सीन- कोविशील्ड और कोवैक्सीन कोरोना के भारतीय स्वरूप(वैरिएंट) के खिलाफ प्रभावी

 

भारत में लोगों को लगाई जा रही दोनों वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि भारत में लगाई जा रही दोनों ही कोरोना वैक्सीन- कोविशील्ड और कोवैक्सीन कोरोना के भारतीय स्वरूप(वैरिएंट) के खिलाफ प्रभावी है।

भारत में कोरोना रोधी टीकाकरण में वर्तमान में इस्तेमाल की जा रही कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीके कोरोना वायरस के भारतीय स्वरूप के खिलाफ प्रभावी हैं। टीकाकरण के बाद संक्रमण की स्थिति में हल्के लक्षण सामने आते हैं।वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआइआर) के अंतर्गत आने वाले जीनोमिक्स और एकीकृत जीवविज्ञान संस्थान (आइजीआइबी) के निदेशक अनुराग अग्रवाल ने एक अध्ययन के प्रारंभिक परिणामों के हवाले से कहा कि सार्स-सीओवी-2 के बी.1.617 स्वरूप पर टीकों के प्रभाव के आकलन से पता चलता है कि टीकाकरण के बाद संक्रमण होने पर बीमारी के लक्षण हल्के होते हैं।

यह भी पढें   उप सभामुख रुबी ठाकुर ने की किशोर श्रेष्ठ के विरुद्ध शिकायत दर्ज

कोरोना वायरस के बी.1.617 स्वरूप को इंडियन स्ट्रेन या डबल म्यूटेंट भी कहा जाता है। अध्ययन में वायरस के इस स्वरूप पर भारत में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों टीकों के प्रभावी होने की बात सामने आई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com