Mon. May 20th, 2024

दैनिक संक्रमितों की संख्या में रेकर्ड ब्रेक, एक ही दिन ७ हजार से अधिक संक्रमित, २७ संक्रमितों की मृत्यु

काठमांडू, २ मई । कोरोना वायरस (कोभीड–१९) संक्रमितों की संख्या ने रेकर्ड ब्रेक किया है । पिछले २४ घंटों की रेकर्ड अनुसार एक ही दिन आइतबार ७२११ नयाँ व्यक्ति में संक्रमण पुष्टी हुआ है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार १६१४७ व्यक्ति में पीसीआर और ७१३७ व्यक्ति में एन्टिजेन परीक्षण करने पर एक ही दिन ७ हजार से अधिक व्यक्ति में संक्रमण पुष्टी हुआ है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में सक्रिय संक्रमितों की संख्या ४८७११ पहुँच गई है । इसमें से ३५३० संस्थागत आइसोलेसन में ४५१८१ होम आइसोलेसन में और ४७७ आइसीयू में उपचारत हैं ।
मन्त्रालय ने कहा है कि पिछले २४ घंटों में १६१२ संक्रमित व्यक्ति संक्रमण मुक्त भी हो गए हैं । इसी अवधि में २७ संक्रमितों की मृत्यु भी हुई है । मन्त्रालय द्वारा सार्वजनिक तथ्यांक जिलागत संक्रमितों की संख्या निम्नानुसार है–
काठमांडू– २७०४
ललितपुर–५५०
रुपन्देही–४६६
बाँके–४०६
भक्तपुर– ३०१
मोरङ– २४९
कैलाली– २३२
धनुषा–२२८
मकवानपुर– १६९
दाङ– १३३
पर्सा– ११२
महोत्तरी– १०७
नवलपरासी पश्चिम–८०
चितवन– ७७
सुनसरी– ७४
कास्की– ६९
बर्दिया– ५१
नुवाकोट– ४६
बारा– ४४
कपिलवस्तु– ४१
बैतडी– ३८
अर्घाखाँची– ३७
रौतहट– ३६
सिन्धुपाल्चोक– ३३
सिरहा और सिन्धुली– ३२–३२्
डडेलधुरा– २८,
सर्लाही–२७
दैखेल– २५
कञ्चनपुर– २४
काभ्रेपलाञ्चोक– २३
नवलपरासी पूर्व और डोटी– १९
सप्तरी– १७
गोरखा– १६
तनहुँ– १४
रामेछाप– १३
गुल्मी और पाल्प– ११–११
जुम्ला– १०
इलाम, दोलखा, लम्जुङ और अछाम– ८–८
पर्वत, म्याग्दी, कालिकोट– ७–७
बागलुङ और स्याङ्जा– ६–६
उदयपुर, रूकुम पूर्व, रोल्पा और सल्यान– ५–५
ओखलढुंगा और रसुवा– ४–४
प्युठान– ३
खोटाङ, ताप्लेजुङ, धनकुटा, भोजपुर और मुगु– २–२
तेह्रथुम, पाँचथर, संखुवासभा, सोलुखुम्बु, डोल्पा, रूकुम पश्चिम, दार्चुला और बझा– १–१



About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading...
%d bloggers like this: