Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेक्सिको में मेट्रो ट्रेन का पुल अचानक ढहा, 20 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा घायल

 

मेक्सिको सिटी, एजेंसी।

मेक्सिको में सड़क के ऊपर से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेन का पुल अचानक ढह जाने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई, 70 से ज्यादा घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ, जब एक मेट्रो ट्रेन ऊपर से गुजर रही थी। दुर्घटना में ट्रेन के डिब्बे पुल से नीचे लटक गए। सड़क पर चल रही कारें इनकी चपेट में आ गईं।

यह भी पढें   बीरगंज में महारक्तदान शिविर आयोजित रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी

राहत कर्मियों ने सीढ़ियां लगाकर मेट्रो की बोगी से मृत और घायलों को निकाला

स्थानीय चैनल और इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो भी आई है। जो हादसे की भयावहता की तस्वीर पेश कर रही है। राहत कार्य करने वाले दल को सीढ़ियां लगाकर मेट्रो की बोगी से मृत और घायलों को निकालना पड़ा। मेक्सिको की मेयर क्लाउडिया शिनबॉम ने बताया कि कुछ समय तक राहत कार्य रुका रहा, क्योंकि ट्रेन की बोगी लटकी हुई थी, ऐसे समय में मदद करना खतरनाक हो सकता था। बाद में क्रेन भेजने के बाद ही राहत कार्य शुरू हो सका। कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

यह भी पढें   स्वास्थ्य तथा खाद्य स्वच्छता मन्त्रालय ने दिए निर्देश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com