Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना से संक्रमित पूर्व मन्त्री पहाडी का निधन

 

बाँके, ६ मई । कोरोना वायरस से संक्रमित ७७ वर्षीय पूर्वमन्त्री मोतिप्रसाद पहाडी का निधन हो गया है । नेपालगंज उप–महानगरपालिका–१० निवासी पहाडी का निधन आज सुबह २ बजे के आसपास हुआ है । डोल्पा जिला के पूराने राजनीतिज्ञों में से एक पहाडी वि.सं. २०५३ साल में शेरबहादुर देउवा प्रधानमन्त्री रहते वक्त पहली बार कानून मन्त्री बने थे । उसके बाद वन तथा भूसंरक्षण और आपुर्ति मन्त्री भी बन गए थे ।
प्राप्त सूचना अनुसार पहाडी उच्च रक्तचाप और मधुमेह संबंधी समस्याओं से भी पीडित थे । कोरोना संक्रमित होने के बाद होम आइसोलसन में ही रहे पहाडी में अचानक बुधबार शरीर में अक्सिन की मात्र कम होने से भेरी अस्पताल भर्ती की गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *