Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब सप्तरी में भी निषेधाज्ञा

 

सप्तरी, ६ मई । प्रदेश नं. २ स्थित सप्तरी जिला में भी शनिबार से निषेधाज्ञा शुरु किया जा हरा है । अबज बिहिबार सम्पन्न जिला संकट व्यवस्थापन केन्द्र बैठक ने यह निर्णय किया है । निर्णय अनुसार जिला स्थित प्रमुख शहरी क्षेत्र में शनिबार रात १२ बजे से निषेधाज्ञा जारी की जाएगी ।
प्रमुख जिल्ला अधिकारी फणिन्द्रमणी पोखरेल के अनुसार सरकारी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक को कहा गया है कि उन लोगों को अपने निजी क्लिनिक बंद कर अस्पताल में ही सेवारत रहना होगा । इसीतरह निजी क्लिनिक संचालन करनेवालों को भी भीड कम करने के लिए कहा गया है ।
बुधबार की तथ्यांक अनुसार जिला में कोरोना से संक्रमित सक्रिय संक्रमितों की संख्या २२७ पहुँच गई है । संक्रमितों की संख्या देशव्यापी तीव्र रुप में बढ़ रही है । इसी तथ्य को मध्यनजर करते हुए रोकथाम के लिए प्रशासन ने जिला के प्रमुख शहरी क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू करने का निर्णय किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *