प्रतिनिधिसभा के ४ सांसद् और सचिवालय के ३ कर्मचारी में कोरोना संक्रमण पुष्टी

काठमांडू, ६ मई । प्रतिनिसभा के ४ सांसद् और संसद् सचिवालय में कार्यरत ३ कर्मचारी को कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । संसद् सचिवालय स्रोत के अनुसार बुधबार सम्पन्न पीसीआर परीक्षण के दौरान उन लोगों में संक्रमण पुष्टी हुई है ।
स्मरणीइ है, वैशाख २७ गते विशेष अधिवेशन आह्वान है और उक्त दिन प्रधानमन्त्री ओली संसद् से विश्वास का मत ले रहे हैं । विशेष अधिवेशन शुरु होने से पहले ही सांसदों का पीसीआर परीक्षण हो रहा है । सविचालय का कहना है कि सभी सांसद् एवं कर्मचारियों का पीसीआर रिपोर्ट आना बांकी ही है ।

