वरिष्ठ संगीतकार एवं गायक प्रेमध्वज प्रधान नहीं रहे
काठमांडू, ६ मई । वरिष्ठ संगीतकार एवं गायक प्रेमध्वज प्रधान का निधन हो गया है । आज अपरान्ह १ः४५ बजे के समय में बसुन्धरा स्थित न्यूरो अस्पताल में उनका निधन हुआ है । स्वास–प्रश्वास और छाती में समस्या दिखाई देने के बाद आज ही सुबह उनको अस्पताल पहुँचाया गया था । परिवारिक स्रोत के अनुसार उनमें कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिभ आया था ।
वि.सं. १९९४ साल में सिन्धपाल्चोक में प्रधान का जन्म हुआ था । उनके परिवारिक माहौल ही संगीतमय होने के कारण प्रधान भी बपचन से ही गीत–संगीत क्षेत्र में लग गए थे । प्रधान द्वारा संगीतवद्ध एवं स्वरवद्ध ‘घुम्तीमा नआउ है’, ‘तिमीलाई अचेल कहाँ देखुँ’, ‘गोरेँटो यो गाउँको’, ‘पर लैजाउ फुलहरू’ जैसे कई कालजयी गीत नेपाली गीत–संगीत क्षेत्र में आज भी गूंज रही है ।

