Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैक्सीन आयात और अनियमितता प्रकरण में प्रधानमन्त्री ओली खूद संलग्न हैंः थापा

 
गगनकुमार थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ७ मई । नेपाली कांग्रेस के नेता गगन कुमार थापा ने दावा किया कि कोरोना विरुद्ध की वैक्सीन आयात और उसमें हुए भ्रष्टाचार प्रकरण में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली खूद संलग्न हैं । सामाजिक संजाल ट्वीटर में प्रधानमन्त्री ओली को भी मेन्सन कर उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा कि वैक्सीन प्रकरण सिर्फ अनियमितता नहीं है, एक अपराध भी है । उन्होंने यह भी कहा है कि घोटाला प्रकरण में जो आरोपित है, उसी को छानबिन करने के लिए बोला गया है, जिसका कोई भी अर्थ नहीं है ।
अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता एवं प्रतिनिधिसभा सदस्य थापा ने कहा है– वैक्सीन प्रकरण में सार्वजनिक तथ्य से प्रस्ट होता है– जो कुछ हो हुआ है, वह सिर्फ अनियमितता नहीं है, अपराध है और यह सब प्रधानमन्त्री ज्यू को पता भी था, लेकिन उन्होंने नहीं रोका अथात् खूद संलग्न हो गए ।’ उन्होंने आगे कहा है– ‘जो आरोपित हैं, उनको ही छानिबन के लिए कहा गया है, जिसका कोई भी अर्थ नहीं है । ऐसे अपराध के संबंध में संसद् को छानबिन करना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed