Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज से रौतहट में भी शुरु हो रहा है निषेधाज्ञा

 

रौतहट, ७ मई । कोरोना संक्रमितों की संख्या तीव्र गति से वृद्धि होने के कारण रौतहट जिला में भी आज रात १२ बजे से निषेधाज्ञा शुरु किया जा रहा है जिला प्रशासन कार्यालय ने बिहिबार शाम एक सूचना जारी करते हुए कहा है कि शुक्रबार रात १२ बजे से निषेधाज्ञा का समय शुरु होगा ।
जिला प्रशासन कार्यालय गैर में बिहिबार सपन्न बैठक ने निर्णइ किया है कि निषेधाज्ञा जिला भर लागू की जाएगी और यह वैशाख ३१ गते तक के लिए रहेगा । प्रमुख जिला अधिकारी ईन्द्रदेव यादव के अनुसार निषेधाज्ञा अवधि में अत्यावश्यक सेवा के अलवा अन्य सभी सेवा बंद रहेगा । उन्होंने कहा है कि निषेधाज्ञा समयावधि में सम्पूर्ण पसल तथा बजार, होटल तथा रेष्टुरेन्ट, जीमखाना, पार्लर, शैक्षिक संस्था, ट्युसन सेन्टर पूर्णरुप में बंद रहेगा ।
लेकिन अत्यावश्यक सेवा के अलवा किसी को भी सड़क में निकलने की अनुमती नहीं है । स्मरणीय है– बिहिबार तक की तथ्यांक अनुसार रौतहट में सक्रिय संक्रमितों की संख्या २५१ हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com