Fri. May 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुंबई धमाकों के अभियुक्त अबू सलेम पर जेल मे गोली चली ।

 

abu salem२८ जून,वर्ष 1993 के मुंबई धमाकों के अभियुक्त अबू सलेम पर नवी मुंबई के तलोजा सेंट्रल जेल में हमला हुआ है । संयुक्त आयुक्त (क़ानून-व्यवस्था) देवेन भारती ने बताया कि अबू सलेम को एक गोली लगी है । अबू सलेम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । लेकिन वे ख़तरे से बाहर हैं । देवेन भारती के मुताबिक़ तलोजा जेल में बंद एक क़ैदी देवेंद्र बाबू राव जगताप ने अबू सलेम पर गोली चलाई है। जगताप एडवोकेट सईद आज़मी हत्या मामले में अभियुक्त हैं।
ये पूछे जाने पर कि जेल में हथियार कैसे पहुँच गए, उन्होंने कहा कि इस मामले की जाँच की जा रही है । वर्ष 2010 में भी अबू सलेम पर जेल में हमला हुआ था. उस समय वे मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद थे ।
अभियुक्त
इसके बाद ही उन्हें तलोजा जेल भेज दिया गया था । वर्ष 2005 में उन्हें मुंबई धमाकों में कथित भूमिका के लिए पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पित किया गया था । वर्ष 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 257 लोग मारे गए थे और एक हज़ार से ज़्यादा घायल हुए थे. सलेम के ख़िलाफ़ हत्या, अपहरण और फिरौती माँगने के 60 से अधिक मामले हैं । आरोपों में कहा गया है कि अबू सलेम ने दाऊद इब्राहिम की रची हुई एक साज़िश के तहत बम धमाके में अपने सहयोगियों को हथियार और गोला-बारूद दिया था ।
वर्ष 2002 में अबू सलेम को मोनिका बेदी के साथ लिस्बन में गिरफ़्तार किया गया था । इन लोगों पर फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा करने का आरोप था।बीबीसी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *