Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाओवादी और मधेशवादी नेता संविधान नही चाहते हैं : माधव नेपाल

 

yadubansकैलास दास, जनकपुर १,जुलाइ । नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि एकिकृत नेकपा माओवादी और मधेशवादी दल को संविधान नही चाहिए । अगर ये लोग संविधान चाहते तो संविधान सभा के चुनाव के लिए झुठा प्रचार प्रसार नही करके  इमान्दारी पूर्वक चुनाव मे लगे रहते ।

एमाले जनकपुर अञ्चल समन्वय कमिटी द्वारा रविवार को जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के सभाकक्ष मे आयोजित कार्यकर्ता जमघट तथा पार्टी प्रवेश कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होने कहा कि निर्वाचन मे सभी दल भाग ले एमाले की धारणा है, और इसके लिए पार्टी को जो भी करना परेगा करने के लिए तैयार है ।
नेता नेपाल ने कहा कि गत संविधानसभा के निर्वाचन मे एमाओवादी भय त्रास दिखाकर चुनाव जीता था । इसे रोकने के लिए विद्युतीय प्रणाली द्वारा इस बार चुनाव किया जाऐगा । उन्होने यह भी कहा कि इस बार के चुनाव मे फोटो सहित के मतदाता परिचयपत्र अनिवार्य रुप से लागू किया जाऐगा । साथ ही म्यादी पुलिस लगाकर एक ही बार चुनाव सम्भव नही होने कारण दो चरण मे चुनाव किया जाऐगा । शान्तिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चरणबद्ध निर्वाचन तालिका को भी सर्वजनिक किया जाऐगा ।madhab_1

यह भी पढें   कांग्रेस द्वारा बीपी स्मृति दिवस में ‘ग्रीन रन’ का आयोजन

माले समाजवादी के कार्यवाहक अध्यक्ष यदुवंश झा को पार्टी प्रवेश के लिए आयोजित कार्यक्रम को एमाले महासचिव इश्वर पोख्रेल ने कहा कि इस बार के चुनाव मे एमाले को बहुमत दिया जाए । उन्होने यह भी कहा कि इससे पहले संविधान जारी न होने के कारण एमाले तीसरा पार्टी के रुपमा रहा था । अगर वह बहुमत मे रहता तो संविधान निर्माण हो गया रहता ।

एमाले अंचल समन्व्य समिति का संयोजक केशव देवकोटा के अध्यक्षता मे सम्पन्न कार्यक्रम मे एमाले का वैकल्पिक पोलिटब्यूरो सदस्य धर्मनाथ साह, वैकल्पिक केन्द्रिय सदस्य योगनारायण यादव, श्रीप्रसाद साह ने सम्बोधन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *