Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डब्ल्यूएचओ ने चीन की सिनोफार्मा की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी

 

जेनेवा, एपी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चीन की सिनोफार्मा की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इस मंजूरी के बाद संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्यक्रम के जरिये जरूरतमंद देशों तक कोरोना रोधी वैक्सीन की डोज पहुंचने की उम्मीद बंध गई है। डब्ल्यूएचओ के तकनीकी परामर्श समूह ने पहली बार चीन की किसी कोरोना रोधी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी है।

सिनोफार्मा द्वारा निर्मित वैक्सीन को आने वाले दिनों में संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है। इसके जरिये गरीब और जरूरतमंद देशों तक कोरोना रोधी वैक्सीन पहुंचाई जा रही है। यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ के अमेरिका स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के जरिये भी इसका वितरण किया जा सकता है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने कहा कि चीनी वैक्सीन को मिलाकर अब तक छह कोरोना रोधी वैक्सीन को एजेंसी से मंजूरी मिल दी जा चुकी है।

यह भी पढें   सुख वहीं बसता है, जहाँ सरलता, प्रेम और समझदारी का संगम हो : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com