Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब राह चलते वैक्सीन लगवा सकेंगे अमेरिकी

 

अमेरिका में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम को और तेज किया जा रहा है। अमेरिका में अब कोई भी राह चलते आसानी से टीका लगवा सकता है। इसके लिए हजारों फार्मेसी और मोबाइल क्लीनिक की व्यवस्था की गई है। यह कदम कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए उठाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गत हफ्ते टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए इस सुविधा का एलान किया था।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए काठमांडू पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद

उन्होंने कहा था, ‘हम टीकाकरण को आसान बनाने जा रहे हैं।’ बाइडन ने यह एलान ऐसे समय किया, जब अमेरिका में टीकाकरण अभियान की गति कुछ धीमी पड़ने लगी थी। देश में अब तक करीब 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है। दुनिया में कोरोना के कहर से सबसे ज्यादा जूझने वाले अमेरिका में नए मामलों में काफी गिरावट आ गई है। यहां अब तक कुल तीन करोड़ 33 लाख से अधिक मामले पाए गए हैं। जबकि पांच लाख 94 हजार मरीजों की मौत हुई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com