प्रधानमन्त्री ओली द्वारा आकस्मिक मन्त्रिपरिषद् बैठक आह्वान

काठमांडू, ८ मई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने आज शाम आकस्मिक मन्त्रिपरिषद् बैठक आहवान किया है । बैठक ५ बजे के लिए तय है । एक मन्त्री के अनुसार बैठक की एजेण्डा क्या है, इसके संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है ।
सामान्यतः सोमबार और बिहिबार मन्त्रिपरिषद् बैठक होती है, जो नियमित भी है । लेकिन शनिबार शाम आकस्मिक मन्त्रिपरिषद् बैठक आह्वान होने के कारण इसको अर्थपूर्ण रुप में देखा जा रहा है । स्मरणीय है, राजनीतिक वृत्त में प्रधानमन्त्री ओली को हटाकर नयां सत्ता समीकरण निर्माण के लिए प्रयास हो रहा है और प्रधानमन्त्री ओली में खूद को बचाने के लिए प्रयासरत हैं ।
ऐसी ही पृष्ठभूमि आज आकस्मिक मन्त्रिपरिषद् बैठक बुलाया गया है । इसीतरह आइतबार प्रधानमन्त्री ओली ने संवैधानिक परिषद् बैठक भी बुलाया है । लेकिन प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा और सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा ने कहा है कि परिषद् बैठक में वे लोग सहभागी नहीं हो सकते हैं ।

