Tue. Jul 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संवैधानिक आयोग में पदाधिकारी नियुक्ति का प्रयास अलोकतान्त्रिक है, तत्काल बंद होना चाहिए –नेता नेपाल

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, ८ मई । नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि सरकार ने अध्यादेश मार्फत संवैधानिक आयोग में पदपुर्ति के लिए जो प्रयास किया है, उसको तत्काल बंद करना चाहिए । उनका कहना है कि यह सरकार की गैर जिम्मेवार और अलोकतान्त्रिक हरकत है ।
सरकार द्वारा सिफारिश होने पर राष्ट्रपति द्वारा जारी संवैधानिक परिषद् के साथ–साथ अन्य ७ अध्यादेशों के संबंध में टिप्पणी करते हुए पूर्व प्रधानमन्त्री भी रहे नेता नेपाल ने सामाजिक संजाल में कहा है– ‘जनता कोरोना (कोभिड–१९) भाइरस से पीडित हैं । कोरोना नियन्त्रण और जनता को आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध कराने के बजाय सरकार जबरजस्ती अध्यादेश मार्फत संवैधानिक आयोग में पदपूर्ति करने जा रही है, यह गैर जिम्मेदार एवम् अलोकतान्त्रिक कार्य है ।’
उन्होंने यह भी कहा है कि देश और जनता विशेष परिस्थिति से गुजर रहे हैं, ऐसी विषम परिस्थिति में सरकार को अपनी दायित्व से बाहर नहीं होना चाहिए । नेता नेपाल ने आगे कहा है– ‘अतः गलत हथकण्डा अपनाकर इसतरह की नियुक्ति के लिए जो प्रयास हो रहा है, उसको तत्काल बन्द करना चाहिए और जनता की जीवन रक्षा के लिए ध्यान केन्द्रित करना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *