देउवा नेतृत्व में नयी सरकार बनाने के लिए जसपा की भागीदारी नहीं रहेगीः ठाकुर

काठमांडू, ११ मई । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने कहा है कि नयी सरकार बनाने के लिए शेरबहादुर देउवा को जसपा की ओर से सहयोग मिलनेवाला नहीं है । पार्टी अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि नयां सरकार गठन के लिए संलग्न होना जसपा पार्टी की उद्देश्य विपरित है ।
स्मरणीय बात यह भी है कि सोमबार सम्पन्न प्रतिनिधिसभा बैठक में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को विश्वास का मत न देकर तटस्थ रहनेवाला ठाकुर समूह को काउन्टर देते हुए दूसरे अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और डा. बाबुराम भट्टराई पक्षधर सांसदों ने विपक्ष में मतदान किया था । लेकिन ठाकुर पक्षधर १५ सांसदों ने किसी के पक्ष में भी मतदान नहीं किया था । ऐसे ही पृष्ठभूमि में अध्यक्ष ठाकुर ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है– ‘जसपा सत्ता प्राप्ति के लिए क्रियाशील होने के बजाय एजेण्डा सम्बोधन के लिए काम कर रही है, यही जसपा की मूल उद्देश्य है । ऐसी अवस्था में अपनी मुद्दा से विचलित होकर सरकार निर्माण और सरकार में सहभागिता जसपा की उद्देश्य विपरित है ।’
अपने विज्ञप्ति में अध्यक्ष ठाकुर ने यह भी कहा है कि जसपा एक जिम्मेवार राजनीतिक पार्टी है, इसीलिए मधेशी, आदिवासी, जनजाति, थारु, दलित महिला, मुस्लिम समुदाय एवं सीमान्तकृत, शोषित, पीडित, उपेक्षित समुदाय द्वारा उठाए गए एजेण्डा सम्बोधन के निरन्तर संघर्ष जारी रखेगी ।

