जेष्ठ २ गते से काठमांडू में पुनः शुरु हो रहा है वैक्सीन अभियान
काठमांडू, ११ मई । काठमांडू उपत्यका में कोरोना वायरस विरुद्ध वैक्सीन अभियान पुनः शुरु होने जा रहा है । वैशाख १६ गते से लकडाउन होने के बाद स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय नै वैक्सीन अभियान स्थगित किया था । अभियान अन्तर्गत चीन से लाए गए भेरोसेल वैक्सीन दी जा रही है, जो दूसरे चरण में चल रहा है ।
जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू ने जेष्ठ २ गते से वैक्सीन अभियान पुनः शुरु रकने के लिए अनुरोध किया है । वैक्सीन अभियान संचालन के लिए काठमांडू स्थित सभी वडा कार्यालय को अनुरोध किया है कि इसके लिए निश्चित समय निर्धारण किया जाए । अधिक भीड रोकने के लिए कुपन वितरण संबंधी व्यवस्था करने के लिए प्रशासन ने निर्देशन दिया है ।

