लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल में १२ संक्रमितों की मृत्यु
बुटवल, ११ मई । कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल में उपचारत १२ संक्रमितों की मृत्यु हो गई है । यह तथ्यांक पिछले १२ घंटों की है । अस्पताल में कहा है कि मरनेवाले अधिकांश इमर्जेन्सी कक्ष में उपचारत मरीज हैं ।
मरनेवाले ७ संक्रमित रुप्न्देही, ३ संक्रमित कपिलवस्तु और १–१ संक्रमित नवलपरासी पश्चिम और प्यूठान जिला निवासी हैं । मरनेवालों में ११ पुरुष और १ महिला हैं । अस्पताल में कोरोना संक्रमण के बाद मरनेवालों की संख्या अधिक होने से शव व्यवस्थापन में भी समस्या हो रही है ।

